जिला पंचायत सीधी की शिक्षा स्थाई समिति की पहली बैठक में उठा मनमानी तरीके से कंप्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती का मुद्दा

0 197
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला पंचायत सीधी में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन के बाद समितियों के गठन की कार्यवाही संपन्न हो चुकी है जिसके बाद अब सामान्य प्रशासन सामान्य सभा और जिला पंचायत की गठित समितियों की बैठकें भी शुरू हो चुकी हैं 28 सितंबर को जिला पंचायत सीधी के सभागार में जिला पंचायत सीधी की शिक्षा स्थाई समिति की पहली बैठक जिला पंचायत के उपाध्यक्ष शिक्षा स्थाई समिति के पदेन अध्यक्ष श्रीमान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल नामदेव धोटे डिप्टी कलेक्टर श्रेयश गोखले जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम द्विवेदी डीपीसी के साथ शिक्षा विभाग से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। बैठक की शुरुआत में जिले के अपर कलेक्टर विकास राहुल नामदेव धोटे ने जिला पंचायत शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह का सभी अधिकारी कर्मचारियों से परिचय करवाया जिसके बाद सभी ने शिक्षा स्थाई समिति के सभापति श्रीमान सिंह को अपना परिचय दिया बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत राहुल नामदेव धोटे ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को बताया कि आप सबके कार्यों की समीक्षा शिक्षा स्थाई समिति के माध्यम से की जाएगी आप सब समन्वय बनाकर जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए मिलकर काम करें। बैठक में जिला शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह ने जिले में गणवेश वितरण स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों के वितरण साइकिल वितरण की जानकारी लेकर सभी छात्र छात्राओं तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर देने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा कि जिले में शिक्षा का स्तर ऊपर उठे छात्र छात्राओं को पात्रता अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ मिले मध्यान्ह भोजन व्यवस्था सुचारू ढंग से चलें इसके लिए वह लगातार सतत मॉनिटरिंग करेंगे इसलिए आप सभी लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक ढंग से करें। बैठक के दौरान जिला शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री मान सिंह ने जिले में वरिष्ठ अतिथि शिक्षकों की समस्याओं को भी रखा और कहा कि वरिष्ठ अतिथि शिक्षकों को उचित महत्व दिया जाए। बैठक के दौरान जिले में भर्ती किए गए डाटा एंट्री ऑपरेटर का मुद्दा भी सामने आया जिसको लेकर जिला पंचायत के सदस्यों ने उक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की जांच करने की मांग करते हुए उसे निरस्त करने की मांग की जिसको प्रस्ताव में भी दर्ज कराया गया बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक अपने निर्धारित समय पर शाला में पहुंचे और छात्रों की नियमित पढ़ाई पर ध्यान दें इसके लिए उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों के सतत निरीक्षण के भी निर्देश दिए। बैठक के बाद जिला शिक्षा स्थाई समिति के सदस्य मनोज सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिले में मनमानी तरीके से शिक्षा विभाग द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती कर ली गई है जिसकी हम लोगों ने जांच कराकर उसे निरस्त करने की मांग की है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने आयोजित बैठक के संबंध में जिला शिक्षा की स्थाई समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि आज की पहली बैठक सभी से एक दूसरे का परिचय हुआ है साथ ही शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करने के साथ जिले की शिक्षा का स्तर कैसे बेहतर बनाया जाए शासन की योजनाओं का लाभ छात्र छात्राओं को समय पर मिले इसके लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले में शिक्षा विभाग द्वारा मनमाने तरीके से की गई कंप्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती का भी मुद्दा उठाया गया जिस पर उन्होंने कहा कि इस मामले को सदन में उठाया गया है और इसे कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज कराया गया है मामले की जांच करा कर नए सिरे से भर्ती कराई जाएगी। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिला शिक्षा स्थाई समिति के सचिव जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम द्विवेदी से कंप्यूटर भर्ती के संबंध में जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि भोपाल की संस्था द्वारा भर्ती की गई है आज जिला पंचायत की बैठक में उक्त मामले को अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज कराकर जांच की मांग करते हुए उसे निरस्त करने की मांग की गई हम हम कंप्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती को निरस्त करेंगे।

News TOP Footer