नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 2 में चलाया गया स्वच्छता अभियान


सीधी धर्मेंद : स्वच्छता सेवा संपूर्ण स्वच्छता प्रदेश व्यापी जन अभियान चलाया जा रहा है सीधी नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 2 में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके तहत नगर पालिका सीधी की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष विनोद वर्मा नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी पार्षद रजनीश श्रीवास्तव ने सफाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया इस दौरान अध्यक्ष पार्षद और मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने मोहल्ले में झाड़ू लगाकर साफ सफाई करके लोगों को जागरूक किया इसके साथ ही अभियान के तहत स्वच्छता मित्रों का पुष्प हार पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम के बाद नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा पार्षद विनोद मिश्रा पार्षद बाबूलाल कुशवाहा पार्षद रजनीश श्रीवास्तव वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद कंचन सिंह और स्वच्छता मित्रों के साथ मौजूद वार्ड की जनता ने वार्ड को साफ स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
