पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम व्योवहारी में तीन चार और 5 अक्टूबर को आयोजित होगा महाशक्ति शंखनाद कार्यक्रम

0 95
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भगवती मानव कल्याण संगठन एक अखिल भारतीय रजिस्टर्ड जनकल्याणकारी अध्यात्मिक संगठन है जिससे देश-विदेश के करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं यह संगठन समाज में आपसी भाईचारा बनाने नशा मुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतना वन और परोपकारी समाज के निर्माण का कार्य करता है भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संस्थापक संचालक युग चेतना पुरुष सदगुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के सानिध्य में 125 वा शक्ति चेतना जन जागरण शिविर आयोजित किया जाना है जिसकी जानकारी देने के लिए 25 सितंबर को सीधी शहर के एक पैलेस में भगवती मानव कल्याण संगठन के अजय अवस्थी जी के द्वारा पत्रकार वार्ता बुलाई गई पत्रकार वार्ता में अजय अवस्थी ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम व्योवहारी में तीन चार और 5 अक्टूबर को आयोजित महाशक्ति शंखनाद कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि इस कार्यक्रम में लाखों लोग एक साथ सम्मिलित होंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान अजय अवस्थी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए सवालों का जवाब दिया एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सवाल उठाया कि आपका संगठन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है फिर आप मध्यप्रदेश में शराबबंदी की मांग क्यों नहीं करते हैं जिसका जवाब देते हुए अजय अवस्थी ने कहा कि हम इस तरह की मांग लंबे समय से कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे नशा मुक्त समाज प्रदेश और देश बनाने के लिए हमारा संगठन पूरी तरह से संकल्पित है। अजय अवस्थी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के अन्य सवालों का जवाब देते हुए जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में तीन चार और 5 अक्टूबर को सिद्धाश्रम व्योवहारी में पहुंचकर महा शंखनाद कार्यक्रम का पुण्य लाभ लेने की। अपील की पत्रकार वार्ता के बाद भगवती मानव कल्याण संगठन ने पत्रकार वार्ता में मौजूद सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया।

News TOP Footer