शिक्षक संवर्ग की मांगों को लेकर राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश सीधी शहर के सड़कों में उतरा

0 134
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 25 सितंबर को राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश ने शिक्षक संवर्ग की मांगों को लेकर सीधी शहर के सड़कों में उतर कर आंदोलन प्रदर्शन किया राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के पदाधिकारी और सदस्यों ने सीधी शहर के पूजा पार्क में एक बड़ी सभा आयोजित की जिसमें राज्य शिक्षक संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में अपने अपने विचार रखे और मध्य प्रदेश की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटक रहा है। पूजा पार्क में सभा के बाद मध्य प्रदेश राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश जिला सीधी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पूजा पार्क से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला गया जुलूस के दौरान राज्य शिक्षक संघ के सदस्य और पदाधिकारी अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश की मांगों में प्रदेश के एनपीएस योजना सम्मिलित समस्त लोक सेवकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदाय किए जाने राज्य शिक्षा संवर्ग के शिक्षकों की स्थगित क्रमोन्नति पर रोक हटाने अभिलंब क्रमोन्नति आदेश जारी किए जाने माननीय न्यायालय के निर्णय से प्रभावित रुकी हुई पदोन्नति का लाभ दिए जाने पर विधि सम्मत विचार कर पदोन्नति का लाभ दिए जाने सहित सूत्री मांगे शामिल है अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश का जुलूस जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां पर राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों ने जिले के डिप्टी कलेक्टर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को तत्काल पूर्ण किए जाने की मांग की। जिले के डिप्टी कलेक्टर को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश जिला सीधी के जिला अध्यक्ष सुखेंद्र सिंह चौहान ने एमटीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी मांगों की जानकारी दी और कहा कि यदि सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो हम आगे और भी बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे जिसकी जिम्मेदार प्रदेश की सरकार होगी।

News TOP Footer