उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर छात्रों का बढ़ाया जाता है सामान्य ज्ञान

0 633
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : शिक्षा के क्षेत्र में अगर बात करें तो पूरे मध्यप्रदेश में सीधी जिले के सीधी शहर में स्थित उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 अपनी गुणवत्ता युक्त बेहतर शिक्षा की बदौलत पूरे मध्यप्रदेश में सीधी जिले का नाम ऊंचा रखे हुए हैं प्रत्येक बर्ष वाले परीक्षा परिणामों में शायद ही कोई ऐसा बर्ष रहा हो जिसमें उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र मध्य प्रदेश की टॉप टेन की सूची में अपना स्थान ना बनाए हो इसी वजह से उत्कृष्ट विद्यालय जिले के छात्रों और उनके अभिभावकों की पहली पसंद बन गया है उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय का स्टाफ प्राचार्य के मार्गदर्शन और नेतृत्व में छात्रों के लिए कड़ी मेहनत करता है जिससे आने वाले परीक्षा परिणामों में छात्र बेहतर प्रदर्शन करते हैं 24 सितंबर को एन टीवी इंडिया न्यूज़ की टीम ने विद्यालय में पहुंचकर विद्यालय की गतिविधियों का जायजा लिया इस दौरान विद्यालय में विद्यालय के प्राचार्य और पूरे स्टाफ की मौजूदगी में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा था प्रतियोगिता में विद्यालय की अनुभवी टीचर सोनिया सिंह कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर डिजिटल तकनीक का सहारा लेकर विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच जनरल नॉलेज का क्विज कंपटीशन करा रही थी जिसमें बच्चों से तरह-तरह के जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछ कर उन्हें हर प्रश्नों के जवाब देने पर कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए 5 रूपए से लेकर 1000 रूपए तक का पुरस्कार दिया जा रहा था एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस प्रतियोगिता के उद्देश्य के संबंध में उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के प्राचार्य शंभू नाथ त्रिपाठी से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि जो भी बड़े कंपटीशन होते हैं पीएससी यूपीएससी या जो भी बड़े कंपटीशन एग्जाम उन सब में सामान्य ज्ञान का बड़ा महत्व होता है उसी को ध्यान में रखते हुए कक्षा 9 10 11 और 12 के छात्र छात्राओं के बीच इस तरह के क्विज कंपटीशन आयोजित किए जा रहे हैं।

News TOP Footer