दिनांक 29 अगस्त को जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में होगी जिला कांग्रेस कमेटी सीधी की अति महत्वपूर्ण बैठक

0 142
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी सीधी की अति महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 29 अगस्त दिन सोमवार को दोपहर 1:00 बजे जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में आहुत की गई है बैठक में समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा होगी उक्त बैठक में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिले में निवासरत समस्त प्रदेश पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,सेवा दल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,एनएसयूआई के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,समस्त सहयोगी संगठन एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उपाध्यक्ष, समस्त निकायों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षद गण जिला पंचायत सदस्य जनपद पंचायत सदस्य सहित समस्त निकायों के पूर्व अध्यक्ष पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सभी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मंडलम सेक्टर कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित सभी कांग्रेस के साथियों से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बैठक में आवश्यक रूप से भाग लेने की अपील की है।

News TOP Footer