बहरी की प्रभारी तहसीलदार आंचल अग्रहरी ने पूर्व मंत्री सिहावल के विधायक कमलेश्वर पटेल पर लगाए गंभीर आरोप

0 341
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में चुने हुए जनप्रतिनिधि और राजस्व अधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी जंग जोर पकड़ने लगी है विगत मामला 24 अगस्त का है जहा बहरी तहसील का मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और सिहावल के विधायक कमलेश्वर पटेल ने क्षेत्र और जनता की समस्याओं को लेकर बहरी तहसील का घेराव किया था इस दौरान उनके मंच से बहरी तहसील के प्रभारी तहसीलदार श्रीमती आंचल अग्रहरि के ऊपर मंच से कई गंभीर आरोप लगाए गए थे उक्त घटना के 3 दिन बाद मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के बैनर तले आंचल अग्रहरी अपने ऊपर लगाए गए आरोप पर पलट वार करते हुए उनकी गरिमा को तार-तार किए जाने का मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और सिहावल के विधायक कमलेश्वर पटेल पर गंभीर आरोप लगा कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान को सौंपा गया ज्ञापन सौंपने के दौरान मध्य प्रदेश राज्य अधिकारी संघ सीधी के जिलाध्यक्ष तहसीलदार सौरव मिश्रा जिले के अपर कलेक्टर श्री पांडे तहसीलदार रामपुर नैकिन तहसीलदार चुरहट एसडीएम सीधी एसडीएम कुसमी के साथ प्रांत अध्यक्ष मध्य प्रदेश पटवारी संघ उपेंद्र सिंह भी मौजूद थे जिले के कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने बहरी की तहसीलदार आंचल अग्रहरी के समर्थन में खड़े होते हुए कहा है कि खुले मंच से एक महिला राजस्व अधिकारी के विरुद्ध सिहावल विधायक द्वारा असंसदीय भाषा का प्रयोग आम जनता के सामने सार्वजनिक मंच पर बगैर साक्ष्य आरोप लगाते हुए जनता को उद्वेलित करते हुए लोक सेवक का अपमान किया गया है जिससे सारा राजस्व परिवार आहत है। दिए गए ज्ञापन में संघ द्वारा विधायक जी पर समुचित विधिक कार्यवाही की मांग की है कार्यवाही ना होने की दशा में आगे और भी बड़ा आंदोलन करने की बाध्यता भी जताई गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद मीडिया ने सौंपे गए ज्ञापन के संबंध में जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान से जानकारी चाहिए तो उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा है जिसे हम प्रेषित कर देंगे कार्यवाही वहां से होनी है इसके साथ ही जिले के कलेक्टर ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए अन्य सवाल का भी जवाब दिया। ज्ञापन सौंपने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष तहसीलदार सौरव मिश्रा से मामले की जानकारी चाही तो उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सिहावल विधायक द्वारा बहरी तहसीलदार श्रीमती आंचल अग्रहरी के पद की गरिमा के विरुद्ध माहौल बनाकर संपूर्ण राजस्व परिवार की गरिमा को ठेश पहुंचाई गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद मुख्य फरियादी और शिकायतकर्ता बहरी तहसीलदार आंचल अग्रहरी से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब सारे मामले की जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि विधायक जी द्वारा सार्वजनिक मंच से मुझ पर घूस लेने और मेरे खिलाफ संसदीय भाषाओं का उपयोग किया गया। ज्ञापन देने के दौरान मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ और बहरी तहसीलदार आंचल अग्रहरी के के समर्थन मे आए मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक जी पर सवाल खड़ा किया। विगत दिनों बहरी में जनता की समस्याओं को लेकर सिहावल विधायक के नेतृत्व में किए गए धरना प्रदर्शन के बाद आज राजस्व अमले ने आंचल अग्रहरि का पक्ष लेते हुए सिहावल क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर पटेल के खिलाफ लामबंद होकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को उनके ऊपर कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया है मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और सिहावल की विधायक कमलेश्वर पटेल पर लगाए गए आरोपों के संबंध में मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ ने सुलभ संदर्भ हेतु रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है इस पर कार्यवाही का निर्णय ऊपर स्तर से होना है लेकिन सिहावल विधायक बहरी की तहसीलदार आंचल अग्रहरि द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अब राजनीतिक पारा भी गरम हो जाएगा और हो सकता है सिहावल विधायक भी आने वाले कुछ दिनों में कई सबूतों के साथ मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ और आंचल अग्रहरि द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब भी दिया जाएगा अब देखना यह है कि एक चुने हुए जनप्रतिनिधि पर तहसीलदार बहरी आंचल अग्रहरि और उनके साथ खड़े राजस्व अधिकारी संघ मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आरोपों पर शासन प्रशासन क्या कोई कार्यवाही करता है या सिहाबल क्षेत्र के विधायक के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच करके दोषियों पर भी कार्यवाही करेगा। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस मामले में सिहावल क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर पटेल से फोन पर उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही सीधी आकर इस सारे मामले पर मीडिया के सामने अपनी बात रखूंगा।

News TOP Footer