कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने की समय सीमा पत्रों की समीक्षा

0 105
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 22 अगस्त को समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने कहा कि विगत दो दिनों से जिले में लगातार बारिश हो रही है तथा आगामी दिवसों में तेज बारिश होेने की संभावना है। इसको दृष्टिगत रखते हुए सतर्कता एवं सावधानी रखने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि कुछ स्थानों में जल भराव संबंधित समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त हो रही है। सभी एसडीएम राजस्व अधिकारियों, स्थानीय निकायों एवं पुलिस की मदद से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी रखे। कलेक्टर ने सभी संबंधित एजेन्सियों को पुल-पुलियों एवं सड़कों की स्थिति में निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवश्यकतानुसार क्षतिग्रस्त मार्गों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिले के सभी बांधों में जल भराव की स्थिति में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि विभिन्न माध्यमों से मीनू अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं प्राप्त होने की शिकायतें प्राप्त हो रहीं है सभी विद्यालयों में मीनू अनुसार गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन का वितरण सुनिश्चित करायें। कलेक्टर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत वंचित पात्र परिवारों को योजना का लाभ देने के लिए 15 अगस्त से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी स्थानीय निकायों को इस अभियान अंतर्गत वंचित पात्र परिवारों की पहचान कर योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं। ण्बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय, समस्त उपखण्ड अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer