रीवा में हुई सीईओ जनपद की पिटाई का सीधी में कैसे किया गया विरोध

सीधी धर्मेंद : 16 अगस्त को रीवा जिले के जनपद पंचायत सिरमौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस के मिश्रा के ऊपर प्राणघातक हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया बताया गया कि एसके मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के सिरमोर पर कर्तव्य के दौरान 16 अगस्त को सिंटू शुक्ला उर्फ मनीष विवेक गौतम एवं विनय शुक्ला से से से सेमरिया तथा अन्य 15 से 20 लोगों द्वारा उनके ऊपर प्राणघातक हमला किया गया जिससे श्री मिश्रा की जान बमुश्किल बच पाई है उक्त घटना की एफ आई आर आरोपियों के खिलाफ नामजद दर्ज करा दी गई है लेकिन घटना के दूसरे दिन भी उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जिसको लेकर संपूर्ण प्रदेश के शासकीय कर्मचारी डरे एवं सहमे हुए हैं और इस घटना की निंदा कर रहे हैं 18 अगस्त को मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ मध्य प्रदेश ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन और ज्ञापन का कार्यक्रम आयोजित किया सीधी जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ मध्य प्रदेश के पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ अन्य शासकीय कर्मचारी जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए और उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल नामदेव धोटे को दिया। सीईओ जिला पंचायत को अपना ज्ञापन देने के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपकर घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कार्यवाही की मांग की जिले के कलेक्टर को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद बाहर आए मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ मध्य प्रदेश के पदाधिकारी जनपद पंचायत सिहावल के सीईओ और जनपद पंचायत सीधी के सीईओ सहित अन्य पदाधिकारियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को उक्त घटना के विषय में अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यदि शासन प्रशासन ने आरोपियों पर जल्द कार्यवाही नहीं की तो हम अपनी कलम बंद हड़ताल खत्म नहीं करेंगे और आगे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।
