पड़ैनिया शासकीय स्कूल में आयोजित किया गया मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम


सीधी धर्मेंद : 15 अगस्त को पूरे जिले के साथ सीधी शहर से लगे ग्राम पड़ैनिया शासकीय स्कूल में जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव अपर कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार की उपस्थिति में स्कूली छात्र छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार और गांव के सरपंच विनोद सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज इस स्कूल का ऐतिहासिक दिन है आज यहां पर इतने बड़े बड़े अधिकारी और प्रतिष्ठित लोग पहुंचे हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर ने भी कार्यक्रम के आयोजकों की प्रशंसा की और कहा कि यह बहुत पुराना स्कूल है हम इसमें सुधार करके बच्चों की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों और स्कूली छात्र छात्राओं ने एक साथ विशेष रुचिकर मध्यान्ह भोज ग्रहण किया इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं के अभिभावक गणमान्य नागरिक अधिकारी कर्मचारी और पत्रकार मौजूद थे
