वाहन श्रमिक संघ ने पुराना बस स्टैंड में फहराया तिरंगा अपने पदाधिकारियों का किया सम्मान


सीधी धर्मेंद : 15 अगस्त को सीधी शहर के पुराना बस स्टैंड में वाहन श्रमिक संघ के अध्यक्ष बबलू सिंह के नेतृत्व जे एस मिश्रा वा बाहन कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों बस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान की उपस्थिति में गरिमा पूर्ण ढंग से तिरंगा फहराया गया और तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान का गायन किया गया। राष्ट्रगान के बाद वाहन श्रमिक संघ द्वारा अपने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके उनका सम्मान किया गया। वाहन श्रमिक संघ के अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस समारोह पर हम अपने सभी वरिष्ठ को सम्मानित कर रहे हैं उनका मार्गदर्शन हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है आगे उन्होंने कहा की तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ में हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है ध्वजारोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाहन कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
