हैण्डपम्प में पानी भरने आई गूंगी महिला को बेदर्दी से पीट पीट कर पुरूष-औरत ने किया लहुलुहान

0 201
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के अमिलिया थानांतर्गत ग्राम बिठौली में एक गूगी महिला के साथ शास. हैण्डपम्प में पानी भरने को लेकर बात इतनी अधिक बड़ गयी कि गांव के ही एक महिला एवं उसके पुत्र द्वारा बुरी तरह से मारपीट कर लहुलुहान कर दिया गया जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है मारपीट में घायल गूंगी महिला के शरीर में गम्भीर चोटों के निशान बने हुए है घटना के सम्बंध में दर्ज प्राथमिकी रिपोर्ट के अनुसार पीडिता गूंगी महिला के पति सुरसरि पटेल पिता राजमणि पटेल ने थाने में बताया कि मै घर पर नही था मेरी गूंगी पत्नी सुशीला पटेल अपनी भतीजी के साथ करीबन सुबह 10 बजे शासकीय हैण्डपम्प में पानी भरने गयी थी । बाल्टी लगाकर हैण्डपम्प से मेरी पत्नी पानी भर रही थी उसी दौरान गांव के ही कलावती पटेल एवं शिब्बू पटेल भी पानी भरने आ गये और मेरी पत्नी की पानी से भरी बाल्टी को फेंक दिया और कहा कि मेरी बाल्टी पहले से रखी है तुम क्यों पानी भर रही हो लेकिन गूंगी होने के कारण उसे कुछ समझ नही आया तो कुछ इशारे से बोलना चाही इतने में कलावती ने झोंटी पकड़कर उसके उपर सवार होकर मारपीट करने लगी और पास में खड़ा उसका पुत्र ने लाठियों से गूंगी महिला को बेदर्दी से पीट-पीट कर घायल कर दिया जो अचेत अवस्था में पड़ी रही और तमाशबीन लोग देखते रहे लेकिन बीच-बचाव करने की हिम्मत किसी में नही आयी बल्कि नजदीक में ही खड़ी गांव की महिला सुनीता सेन तथा भतीजी मनीषा पटेल ने शोर मचाया तब उसके अन्य परिजन पहुंच कर अचेत अवस्था में पड़ी हुई गूंगी महिला को अमिलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उपचार के पूर्व थाना अमिलिया में एफआईआर दर्ज करायी गयी है जिस पर पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए अपराध की धारा 294,323,506,34 की कायमी कर विवेचना में लिया गया है। और पीडि़ता के शरीर में गम्भीर चोटे एवं लहुलुहान की स्थिति का मेडिकल परीक्षण कराया गया है लेकिन मेडिकल रिपोर्ट न आने के कारण पुलिस ने और धाराए नही बढ़ाई है।

News TOP Footer