सीधी शहर से लगे पड़रा शिव मंदिर में कथा व्यास आचार्य श्री लखन जी महाराज ने शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर से लगे ग्राम पड़रा शिव मंदिर में श्री हनुमान जी एवं रामकथा समिति पड़रा सीधी द्वारा आठ दिवसीय संगीत में श्री राम कथा एवं नित्य प्रति भ्राता श्री महा रुद्राभिषेक का आयोजन आचार्य श्री लखन जी महाराज अयोध्या धाम के सानिध्य में किया जा रहा है जिसकी शुरुआत 2 अगस्त को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई 4 अगस्त को पडरा शिव मंदिर में कथा व्यास आचार्य श्री लखन जी महाराज ने शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई कथा के दौरान शिव पार्वती विवाह की सजीव लीला भी वहा मौजूद भक्तों को दिखाई गई इस दौरान आचार्य श्री लखन जी महाराज ने अपने मुखारविंद से शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाते हुए भक्तों को भावविभोर कर दिया।
