21 दिवसीय बाल नाट्य कार्यशाला में अंधेर नगरी नाटक की जोरों से चल रही है तैयारी

सीधी धर्मेंद : इंद्रवती नाट्य समिति ने श्री राधा कृष्ण विद्या मंदिर हाई स्कूल के साथ मिलकर 21 दिवसीय बाल नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया है जो सुचारू रूप से चल रही है।कार्यशाला में अंधेर नगरी नाटक की तैयारी जोरों पर चल रही है जिसका मंचन 5 अगस्त को होगा साथ ही रंगसंगीत, लोक संगीत भी सिखाया जा रहा है जिसकी प्रस्तुति 4 अगस्त को होगी | बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए थियेटर गेम्स एवं एक्सरसाइज भी कराया जाता है। बाल रंगमंच को बढ़ावा देने यह कार्यशाला आयोजित की गई है।कार्यशाला में रजनीश जायसवाल नाटक अंधेर नगरी का निर्देशन कर रहे हैं जिसकी संगीत परिकल्पना प्रजीत साकेत द्वारा की गई है। लोकगीत एवं रंगसंगीत भी प्रजीत सिखा रहे हैं।कार्यशाला में बाल कलाकारों की काफ़ी उत्सुकता देखने को मिल रही है जो काफ़ी सराहनीय है।नाट्य कार्यशाला में न केवल अभिनय सीखने को मिलता है बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास भी होता है कार्यशाला का संयोजन रंगपटल परफार्मिंग आर्ट सोसायटी, प्रायोजन एक्सट्रीम आर्ट एण्ड एजुकेशनल सोसायटी वा प्रबंधन आर्ट ऑन क्लिक द्वारा किया जा रहा है।
