अवैध रूप से विक्री हेतु रखी 80 शीशी प्रतिबंधित आनरेक्स नशीली कप सिरप के साथ आरोपी कमर्जी पुलिस के गिरफ्त में

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक महोदय सीधी श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंजूलता पटले अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट विवेक कुमार गौत्तम के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कमर्जी उप.निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में कमर्जी पुलिस ने 80 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया बताया गया की कमर्जी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोहम्मद हसन उम्र 21 साल साकिन खोरबा टोला थाना कमर्जी का अवैध रूप से बिक्री हेतु कफ सिरफ ग्राम खोरबा टोला में रखा है उक्त सूचना की तस्दीक की गई तो तस्दीक पर सही पाये जाने पर रेड कार्यवाही की गई, रेड कार्यवाही दौरान आरोपी मोहम्मद हसन साबिर से उक्त स्थान पर 80 शीशी ऑनरेक्स नशीली कफ सिरप कीमती 12000 रुपए मिली जिसे बरामद की जाकर आरोपी का उक्त कृत्य NDPS एवं ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत दंडनीय अपराध होने से थाने पर आरोपी मोहम्मद के विरुद्ध NDPS एक्ट एवं ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
