कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी ने किया अंकुर योजना अंतर्गत वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ


सीधी धर्मेंद : 28 जुलाई कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर अंकुर योजना अंतर्गत वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया। उन्होने गोरियरा डैम, यातायात थाना तथा कुर्वाह में पौधरोपण किया। इस अवसर पर डीआईजी मिथिलेश शुक्ल, कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत राहुल धोटे, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हिमाशु तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत राजीव मिश्रा, नायब तहसीलदार दीपेन्द्र तिवारी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवदत्त उर्मलिया सहित गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कमिश्नर श्री सुचारी द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाएं तथा इस अभियान में बढ़ चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी निभाएं। कमिश्नर ने कहा कि इस अभियान से युवा पीढ़ी को अवश्य जोडे़ जिससे समाज में प्रकृति के संरक्षण के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा। उन्होने कहा कि पौधों को लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा करना भी आवश्यक है।
