नगर पंचायत मझौली में बीजेपी में मचा घमासान व्यापारी पार्षद बोले लवकेश सिंह अध्यक्ष पद का पर्चा ना भरने के लिए दे रहे है धमकी

सीधी धर्मेंद : नगर पंचायत मझौली के आम चुनाव के बाद अब बीजेपी में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा है कई बीजेपी से पार्षद चुने गए व्यापारी वर्ग अध्यक्ष पद की दौड़ में है लेकिन पार्टी के ही कुछ लोग उनको अध्यक्ष नहीं बनने देना चाहते हैं और उन्हें डरा धमका कर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं मझौली से अपनी फरियाद लेकर जिले के एडिशनल एसपी से शिकायत करने सीधी पहुंचे नवनिर्वाचित पार्षद शंकर लाल गुप्ता ने एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि लवकेश सिंह के भाई उनके साथ मारपीट कर रहे हैं और लवकेश सिंह उनको चुनाव में अध्यक्ष पद का पर्चा ना भरने के लिए धमकी दे रहे है अपनी फरियाद लेकर पहुंचे व्यापारी शंकरलाल गुप्ता एडिशनल एसपी के पास आवेदन देकर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई और कहा है की कहा हमारे पास बहुमत है मै पीछे नहीं हटूंगा ! जिले की एडिशनल एसपी को अपनी शिकायत का आवेदन देने के बाद मझौली नगर पंचायत से पार्षद अध्यक्ष पद के व्यापारी वर्ग के दावेदार शंकर लाल गुप्ता ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को मामले की जानकारी दी और कहा कि पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाएं और उनकी रक्षा करें मझौली के व्यापारियों द्वारा की गई शिकायत के संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले की एडिशनल एसपी से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि इनके द्वारा शिकायत की आवेदन दिया गया है जिसकी जांच करवा कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी आगे उन्होंने कहा कि पुलिस सभी की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं सब शांतिपूर्ण संपन्न कराए गए हैं आगे भी जो चुनाव होंगे वह सब शांति पूर्वक संपन्न कराए जाएंगे। मझौली के निर्वाचित बीजेपी के व्यापारी पार्षदों के लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने लवकेश सिंह मझौली से जानकारी चाही तो उन्होंने आरोप पर कई सवाल खड़े किए और कहा कि अभी तो कोई चुनाव नहीं हो रहा है तो फिर वह उनको धमकी क्यों देंगे। मझौली नगर पंचायत के चुनाव में बीजेपी को भारी बहुमत मिली है उनके 11 पार्षद चुनकर आए हैं लेकिन अब अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान मची हुई है मझौली के व्यापारी चाहते हैं कि यह नगर का चुनाव है इसलिए उन्हें प्रतिनिधित्व का मौका मिले लेकिन अन्य उम्मीदवार भी आस लगाए बैठे हैं देखना है कि ऐसे में अब फैसला पार्टी को लेना है पार्टी व्यापारी व्यापारी वर्ग को अध्यक्ष बनाएगी या किसी और को।
