पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने किया कांग्रेस पार्षदों का सम्मान


सीधी धर्मेंद : नगर पालिका चुनाव सीधी में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी छलांग लगाते हुए अपने 14 पार्षद विजय बनाकर 18 वर्षों बाद नगरपालिका सीधी में कब्जा कर लिया कांग्रेस पार्टी को मिली इस सफलता के बाद 25 जुलाई को जिला कांग्रेस कार्यालय में नगर पालिका के चुने गए सभी 14 पार्षदों के साथ उनकी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का सम्मान समारोह मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल और जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति और मौजूदगी में जिला कांग्रेस भवन में किया गया कांग्रेस पार्षदों के सम्मान पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल समारोह में पहुंचे नेताओं का स्वागत कांग्रेस पार्टी ने ढोल नगाड़े के साथ पटाखे फोड़ कर किया। कार्यक्रम में पहुंचे मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। अतिथि स्वागत के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया इस मौके पर कांग्रेस भवन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। अभिनंदन समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मेहनत के बदौलत हमने यह जीत हासिल की है उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अभिनंदन समारोह में अपना उद्बोधन देते हुए पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी के ऊपर भरोसा जताया है और हमें नगरपालिका में बैठने का अवसर दिया है हमें जनता की सेवा करनी होगी उसकी समस्याओं का समाधान करना होगा। अभिनंदन समारोह में संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि जनता ने आप के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है आप में से ही किसी को अध्यक्ष बनना है उसके ऊपर और भी बड़ी जिम्मेदारी होगी आप सबको मिलकर शहर और जनता के विकास के लिए काम करना होगा जिससे आगे आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता हमें काम के आधार पर बहुमत दे साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी जिसे तय करेगी उसे ही अध्यक्ष बनाया जाएगा।
