26 जुलाई को कुसमी तथा 30 जुलाई को चंदरेह में मनाया जाएगा ‘‘उज्ज्वल भारत उज्जवल भविष्य‘‘ उत्सव

0 211
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 22 जुलाई को कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान की अध्यक्षता में जिले में ‘‘उज्ज्वल भारत उज्जवल भविष्य‘‘ उत्सव मनाने के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सचिव ऊर्जा विभाग भारत सरकार नई दिल्ली एवं प्रमुख सचिव म.प्र. शासन ऊर्जा विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा दिए गये निर्देशों के परिपेक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत दिनांक 25.07.2022 से 30.07.2022 के दौरान ग्राम पंचायत कुसमी (विकासखण्ड कुसमी) एवं ग्राम पंचायत चंदरेह (विकासखण्ड रामपुरनैकिन) मुख्यालय पर उज्ज्वल भारत उज्जवल भविष्य एक दिवसीय उत्सव मनाया जायेगा। कलेक्टर श्री खान ने कहा कि ग्राम कुसमी (विकासखण्ड कुसमी) में दिनांक 26.07.2022 को दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक भवन कुसमी में एवं ग्राम पंचायत चंदरेह (विकासखण्ड रामपुर नैकिन) में दिनांक 30.07.2022 को दोपहर 12 बजे से चंदरेह शिव मंदिर के पास ‘‘उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य‘‘ उत्सव मनाया जाएगा। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे के निर्देशन में अधिकारियों को कार्य का दायित्व सौंपा है।

News TOP Footer