विश्व प्रसिद्ध जादूगर आनंद रंगीन मायालोक लेकर आए सीधी शहर अपनी रहस्यमई जादूगरी कला का करेंगे प्रदर्शन

सीधी धर्मेंद : भारत देश के विश्व प्रसिद्ध जादूगर आनंद अपनी रंगीन मायालोक संस्कृत में रोमांच कलाओं को लेकर सीधी शहर में आए हुए हैं सीधी शहर के स्वयंवर पैलेस में 23 जुलाई से 10 दिनों तक वह जनता के लिए अपनी रहस्यमई जादूगरी कला का प्रदर्शन करेंगे। जादूगर आनंद के कार्यक्रम के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है शहर के दर्शक 100 रूपए 150 , 200 और 250 रुपए के टिकट खरीद कर उनके शो का आनंद उठा सकते हैं। जादूगर आनंद ने अब तक देश और विदेश में 35 देसो पर अपने शो कई हजार से दर्शकों को दिखाएं हैं और उनकी प्रशंसा पाई है। जादूगर आनंद के नाम आंख में पट्टी बांधकर कई घंटों तक भीड़ भरे सड़कों पर मोटरसाइकिल चलाने का रिकॉर्ड दर्ज है। 23 जुलाई को सीधी शहर में अपने जादूगरी शो को प्रारंभ करने के पूर्व सीधी शहर के कलेक्ट्रेट तिराहे से आंख में पट्टी बांधकर सीधी शहर में मोटरसाइकिल चलाने का करतब दिखाया लेकिन इस करतब को जादूगर आनंद के टीम के सदस्य द्वारा दिखाया गया। शहर में आंख में पट्टी बांधकर मोटरसाइकिल चलाने के करतब के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने विश्व के मशहूर जादूगर आनंद से कई सवाल किए जिसके उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिए इसके साथ ही उन्होंने शहर की जनता से अपील की कि कोरोना महामारी से जो सब बच गए हैं उनको अपनी बिंदास जिंदगी जीनी चाहिए एक बच्चे की तरह खिलखिला कर जीना चाहिए।
