व्यापारी संघ के निर्वाचन एवं विस्तार पर 24 को आयोजित होगी वृहद बैठक

0 134
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : व्यापारी संघ सीधी के महामंत्री भीम कामदार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि व्यापारी संघ का चुनाव आने वाले अगस्त महीने में होगा। जिसकी तैयारी के लिए आगामी 24 जुलाई, दिन- रविवार को एक वृहद बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें चुनाव की तिथियों, सदस्यता प्रभारी एवं चुनाव प्रबंधन समिति का गठन सर्वसम्मति से किया जाएगा। श्री कामदार ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा कुछ चयनित व्यापारियों को पत्रक बांटे जा रहे हैं। जिसमें चुनाव संबंधी ‘परिचर्चा बैठक’ 19 जुलाई को गायत्री मंदिर में आयोजित करने की बात कही गई है। जिसमें यह कहीं स्पष्ट नहीं है कि इस बैठक का सूत्रधार कौन है या इसे व्यापारी संघ के कौन से पदाधिकारी या संरक्षक आयोजित कर रहे हैं और ना ही पत्रक में कहीं ये स्पष्ट है। इस बैठक की कोई प्रमाणिकता नहीं है। बैठक आयोजित करने के लिए व्यापारी संघ स्वयं सक्षम है। ऐसे तत्व जो व्यापारी संघ को राजनीति का अड्डा बनाना चाहते हैं वही यह सब अनैतिक कार्य प्रेरित होकर कर रहे हैं। व्यापारी संघ एक स्वतंत्र संस्था है और इसमें कोई गुटीय राजनीति का कोई स्थान नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को अपने विचार रखने हैं तो वह व्यापारी संघ के पदाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखें या व्यापारी संघ के मंच में। जो कोई भी व्यापारी संघ को कमजोर करने की हरकत कर रहा है व्यापारी संघ उन व्यक्तियों की कड़ी शब्दों में निंदा करता है और ऐसी अवैधानिक बैठक में व्यापारी संघ के किसी भी सदस्य को जाने का कोई औचित्य नहीं बनता जिस बैठक में आयोजक कौन है यही नहीं स्पष्ट है। जब कभी भी व्यापारी संघ की बैठक आयोजित की जाती है उस बैठक के लिए महामंत्री द्वारा सूचना दी जाती है। ऐसे लोग व्यापारी संघ को केवल दो फाड़ करके व्यापारियों की ताकत और एकता को कमजोर करना चाहते हैं जिससे हर एक व्यापारी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

News TOP Footer