जनपद सीधी के लिए मतदान दलों को दिया गया द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

0 141
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तृतीय चरण में जनपद पंचायत सीधी में दिनांक 08.07.2022 को मतदान किया जाना है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में मतदान दलों को मतदान एवं मतगणना का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अपर कलेक्टर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी के पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया। श्री पाण्डेय ने कहा कि निर्वाचन के कार्य को उत्सव के माहौल में करें। इसमें किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। हम एक टीम हैं और इस कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न करेंगे। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रुटि रहित निर्वाचन के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही विभिन्न स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए पृथक-पृथक जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को समझ लें तथा निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें। किसी भी प्रकार के संशय होने पर निर्भीक होकर मास्टर ट्रेनर्स से शंका समाधान कर लें। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्यवाहियां सम्पन्न कराने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों में मतदान दलों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए जोनल अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा रिटर्निंग ऑफिसर सदैव उपलब्ध रहेंगे। अपर कलेक्टर ने बताया कि तीसरे चरण की मतगणना मतदान केंद्रों में ही की जावेगी। अतः मतगणना से जुड़ी जानकारियों के संबंध में अपनी शंकाओं का समाधान अवश्य कर लें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पाण्डेय द्वारा स्ट्रांग रूम, सामग्री वितरणध्वापसी तथा मतगणना स्थल की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होने सभी आवश्यक तैयारियां 06 जुलाई तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी तथा मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहें।

News TOP Footer