कांग्रेस पार्टी को गुंडों की पार्टी कहने पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने दी तीखी प्रतिक्रिया

सीधी धर्मेंद : नगर पालिका सीधी का चुनाव नजदीक आते आते राजनीति की सरगर्मियां और बयानबाजी तेज होती जा रही है नेताओं के चुनावी भाषणों का दौर भी चालू हो गया, इसी दरमियान सीधी भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला द्वारा बीते दिनों वार्ड क्रमांक-19 में प्रत्याशी पूनम सोनी के पक्ष में आयोजित एक सभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कितने भी बड़े गुंडे होंगे उनको धराशाही किया जाएगा जिस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने एक विग्यप्ति जारी करके अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि विधायक जी कब तक यह अफवाह फैला कर सीधी के जनता को बेवकूफ बनाएंगे और हर बार इसी तरह गुमराह करके वोट मांगेंगे, जनता अब जागरूक है और समझदार है और जनता को समझ में आ गया है की जब विकास और जनता के कार्यों की बात उठती है तो चुनाव के मौसम में विधायक जी द्वारा एक वर्ग को निशाने में लेकर और केवल गुंडागर्दी पर लंबे लंबे भाषण देकर जनता को बनाने की कोशिश करते हैं, जनता अब उनके झूठे अफवाहों में नहीं आएगी।आगे उन्होंने कहा की भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। विधायक जी यह प्रजातंत्र है प्रजातंत्र में जनता को 17 वर्षों के विकास कार्यों का जवाब दीजिए जिसके लिए जनता ने आपको चुन कर भेजा है।
