भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के लिए सांसद एवं जिला अध्यक्ष ने मांगा वोट, नुक्कड़ सभा के साथ दी घर घर दस्तक

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमती रीति पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा ने सीधी नगर पालिका परिषद में पार्षद प्रत्याशी सोमवती जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता एवं सुलेखा सोनी के लिए वोट मांग कर प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजई बनाने की अपील की। इस दौरान श्रीमती सांसद रीति पाठक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा ने बूथ समितियों के साथ सैकड़ों की संख्या में विशाल काफिले के साथ घर घर पहुंच कर पर्चा वितरित कर, भाजपा के लिए वोट मांगे। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सांसद रीति पाठक ने कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार, प्रदेश की शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का अधिकार नगरी निकाय में नगर पालिका, नगर परिषद एवं पंचायती राज में पंचायतों को है। इसलिए हमारे नगरी निकाय में सभी प्रत्याशियों को विजय बनाएं। जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता जनार्दन को सीधे मिल सके। अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि पार्षदों के कार्य की जिम्मेदारी हमारी है। इसलिए केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाएं लागू करना भाजपा की जवाबदारी रहेगी।
