जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 16 के मतदान क्रमांक 330 गजरहा एवं वार्ड 17 बेलहा में आज फिर डाले जाएंगे वोट

0 163
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 के दौरान प्रथम चरण का मतदान जनपद पंचायत सिहावल के अंतर्गत दिनांक 25.06.2022 को सम्पन्न हुआ। जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 16 के मतदान क्रमांक 330 मतदान केन्द्र गजरहा एवं वार्ड 17 के मतदान क्रमांक 257 बेलहा में मतदान दूषित होने की स्थिति में दिनांक 27.06.2022 को पुनः मतदान कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीबुर्रहमान खान द्वारा आदेश जारी कर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल अधिकारी को सौंपे गये मतदान केन्द्रों में मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं मतदान का कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विहन रूप से सम्पन्न कराएंगे। जारी आदेशानुसार आंचल अग्रहरी प्रभारी तहसीलदार तहसील बहरी को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं डाॅ. अंशुमन सिंह चढ़ार जिला आबकारी अधिकारी को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नीलाम्बर मिश्र उपखण्ड अधिकारी सिहावल सम्पूर्ण जनपद पंचायत क्षेत्र सिहावल के प्रभारी होगें तथा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन कराना सुनिश्चित करेंगे।

News TOP Footer