लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों पर कहर बन कर टूटी सीधी पुलिस 63 वारंटियों को गिरफ्तार किया

0 159
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले समस्त अनुविभाग के एसडीओपी के मार्गदर्शन समस्त थाना के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सीधी पुलिस ने हत्या/लूट/डकैती/मारपीट/ आबकारी आदि जैसे विभिन्न अपराधों के प्रकरणों मे जो आरोपी माननीय न्यायालय के समक्ष उपास्थित नहीं हुए है उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई /गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। फ़रार आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 को शांति पूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न कराने तथा चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उक्त फ़रार चल रहे आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सीधी श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा रविवार की रात्रि को निश्चित करते हुये अधिकाधिक तामीली हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिणामस्वरूप सभी थाना प्राभारियो द्वारा एक रात में अभियान स्तर पर कुल 63 स्थाई /गिरफ्तारी वारंटियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किये है । अभियान के तहत एक बार फिर एक रात में थाना प्रभारी मझौली उनि. दीपक बघेल के नेतृत्व में मझौली पुलिस द्वारा सबसे अधिक 17 वारंटियो की तामिली की है, इसके पश्चात थाना कोतवाली ने 10, रामपूर नैकिन ने 09, बहरी एवं चुरहट ने 7-7, अमिलिया ने 06, कमर्जी ने 03 एवं जमोडी व कुसमी ने 02-02 वारंट की तामीली की है। एक बार पुनः एक कांबिंग गश्त में एक ही रात में 63 वारंटियो को गिरफ्तार कर सीधी पुलिस ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि सीधी में कानून व्यवस्था का राज है और अपराधी चाहे जितना शातिर हो पुलिस से बच कर नही निकल पायेगे।

News TOP Footer