पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य में जिले के चारों निकायों में पृथक पृथक बैठक आज हैआयोजित

0 167
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : नगरीय निकाय चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस की बैठक पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य में जिले के चारों निकायों में पृथक पृथक बैठक आज आयोजित हो रही है उक्त जानकारी देते हुए आई टी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि आयोजित बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल निकाय चुनावों के संबंध में तैयारियों का जायजा लेंगे एवं चुनावों हेतु अपना महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों सहित पार्षद पद के प्रत्याशियों को देंगे अतः बैठकों में निकाय अनुसार कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे पार्षद प्रत्याशी सहित सभी प्रकोष्ठ एवं सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ता पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सभी निकायों से संबंधित ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा है कि उक्त बैठक में सभी को आमंत्रित कर बैठक का आयोजन सफलता पूर्वक करे,साथ ही जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपील करते हुए कहा कि संबंधित निकायों में निवासरत जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस जन,सभी प्रकोष्ठ एवं सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं साथी नियत समय पर निर्धारित स्थान में आयोजित बैठक में पहुंचने का कष्ट करें। बैठक नगर परिषद रामपुर नैकिन समय:- सुबह 10 बजे से स्थान:- आस्था मैरिज गार्डन, रामपुर नैकिन में दूसरी बैठक नगर परिषद चुरहट समय:- दोपहर 12 बजे स्थान:- अर्चना मैरिज गार्डन,चुरहट तीसरी बैठक नगर पालिका परिषद सीधी समय:- दोपहर 2:30 बजे स्थान:- जवाहर कांग्रेस भवन, सीधी और चौथी बैठक नगर परिषद मझौली समय:- शाम 5:30 बजे स्थान:- चंद्रोदय मैरिज गार्डन,मझौली में आयोजित होगी।

News TOP Footer