प्रेक्षक तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कुसमी में द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

0 199
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 20 जून को त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण में विकासखण्ड कुसमी में दिनांक 25.06.2022 को मतदान तथा 28.06.2022 को मतगणना किया जाना हैं उक्त को दृष्टिगत रखते हुए टमसार में मतदान दल एवं मतगणना दलों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक आर.एस.कनेरिया तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया तथा जोनल अधिकारियों से समीक्षा की गई। प्रेक्षक श्री कनेरिया ने कहा कि म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार त्रुटिरहित एवं निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न करायें। उन्होने जोनल अधिकारियों से कहा कि वह अपने सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लें तथा वहां पर मतदान को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहुंच मार्ग, बिजली, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी रिपोर्ट साझा कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय द्वारा स्ट्रांग रूम, सामग्री वितरण/वापसी तथा मतगणना स्थल की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होने सभी आवश्यक तैयारियां आगामी दो दिवस में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जोनल अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर उन्होने उपखण्ड अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी कुसमी आर.के. सिन्हा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एस.एन. द्विवेदी तथा जोनल अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer