पिछले कार्य काल की कमियों को उजागर कर उम्मीदवार मतदाताओं से अपने लिए मांग रहे है समर्थन

0 172
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत चुनाव चिन्ह वितरित होने के बाद जनपद सदस्य सरपंच पद पर खड़े लोगों ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है प्रचार के दौरान उम्मीदवार मतदाताओं को पिछले कार्य काल की कमियों को उजागर कर रहे हैं और मतदाताओं से अपने लिए मतदान करने की मांग कर रहे हैं इसी कड़ी में एक मुलाकात के दौरान जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के वार्ड क्रमांक 17 नौगवा से जनपद सदस्य के पद पर अपना भाग्य आजमा रही रीता रणजीत सिंह के प्रचार का भी कुछ यही तरीका है उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को गांव की सड़कों की तस्वीर देते हुए बताया कि पिछले कार्यकाल में उनके बाढ़ से जनपद सदस्य रहे जनप्रतिनिधि ने गांव का विकास नहीं किया जिससे आज तक गांव की सड़क बदतर है आगे उन्होंने कहा कि अगर जनता मुझे मौका देती है तो मैं गांव का पूरा विकास करूंगा । इसी तरह से सोनबरसा ग्राम से सरपंच पद की उम्मीदवार गायत्री मिश्रा अपना चुनाव चिन्ह नारियल का पेड़ लेकर मतदाताओं के घर-घर जा रही हैं और वह भी मतदाताओं से उन्हें मतदान करने की अपील कर रही है उनके भी गांव के मतदाताओं के लिए बड़े-बड़े वादे हैं अब देखना यह है कि मतदाता उन्हें अपना कितना समर्थन देते हैं।

News TOP Footer