प्रतिबंधित क्षेत्र सोन घड़ियाल से अवैध रेत उत्खनन करने पर कमर्जी पुलिस ने 15 लाख कीमती 407 वाहन जप्त किया

0 216
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चुरहट विवेक गौतम के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कमर्जी उप नि. विशाल शर्मा के नेतृत्व मे कमर्जी पुलिस ने प्रतिबंधित सोन घड़ियाल क्षेत्र से अवैध रेत का उत्खनन कर रहे 407 वाहन पर ममला पंजीबद्ध करते हुए मय लोड रेत कीमत 15 लाख किया जप्तकिया है बताया गया की दिनांक-11/6/22 को मुखबीर की सूचना मिलने पर प्रतिबन्धित सोन घड़ियाल क्षेत्र सोन नदी बरिगवा घाट से 407 वाहन क्रमांक एमपी 17 जी 2366 द्वारा अवैध रेत चोरी से उत्खनन कर लोड कर रहा है जो मुखबिर सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी का रेड की कार्यवाही की गई जिसमे उक्त वाहन 407 मय लोड रेत कुल कीमत ₹15 लाख का पाए जाने से आरोपिया वाहन चालक आशुतोष सिंह पिता जीतेंद्र सिंह जो मौके से फरार हो गया तथा वाहन मालिक शीलध्वज सिंह निवासी लकोड़ा दोनों के विरुद्ध थाना कमर्जी में धारा 379, 414, 34 आईपीसी 27,29,39,51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 41,51 भारतीय वन अधिनियम अधिनियम,4/21 खान खनिज अधिनियम तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 का अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कमर्जी उनि विशाल शर्मा, सहायक उप निरीक्षक केसरी पांडेय ,टांडिया, प्रधान आरक्षक सुरेश रावत ,लल्लू विश्वकर्मा आरक्षक प्रसन्न मिश्रा ,ललित मिश्रा एवं थाना जमोड़ी से अभिषेक सिंह, अमित सिंह का योगदान रहा।

News TOP Footer