मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के आम निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित किया

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगरीय क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है जो निर्वाचन परिणाम घोषित होने तक लागू रहेगी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 11 जून को प्रातरू 10.30 बजे होगा और इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य आरंभ हो जाएगा। नाम निर्देशन पत्र 18 जून को एक बजे तक जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 20 जून को प्रातरू 10.30 बजे से की जाएगी तथा अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जून को दोपहर 3 बजे तक नियत की गई है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर उन्हें प्रतीक चिन्ह 22 जून को अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद आवंटित कर दिए जाएंगे। प्रथम चरण में मतदान 6 जुलाई को तथा द्वितीय चरण का मतदान 13 जुलाई को प्रातरू 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक होगा। प्रथम चरण की मतगणना एवं परिणाम की घोषणा 17 जुलाई को एवं द्वितीय चरण की मतगणना व परिणाम की घोषणा 18 जुलाई को प्रातरू 9 बजे से आरंभ होगी।
