जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने वार्ड क्रमांक 13 जायसवाल कॉलोनी में नुक्कड़ सभा के माध्यम से किया जनसंपर्क

सीधी धर्मेंद : 1 जून को नगर पालिका सीधी में होने जा रहे चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह में आज वार्ड क्रमांक 13 जायसवाल कॉलोनी में नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसंपर्क किया।सभा का आयोजन कांग्रेसनेत्री तारा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह, डाक्टर गोविंद सिंह, नारायण सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, पिंटू सिंह,लाला खान, आरती सिंह, महाजन जायसवाल विशेष रूप उपस्थित रहे। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है सरकार ने उज्ज्वला के सिलेंडर तो बांट दिए लेकिन महंगाई के कारण माताएं बहने उसे भराने में सक्षम नहीं है सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को भाजपा की सरकार ने खत्म कर दिया, खाने-पीने की चीजों से लेकर सब्जियों तक की कीमतें आसमान छू रही हैं एक आम आदमी का गृहस्ती चलाना भी मुश्किल हो रहा है कांग्रेस के समय में 35 किलो अनाज का वितरण किया जाता था आज उसे घटाकर 25 किलो कर दिया गया नगर पालिका में अव्यवस्था चरम पर है लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं गरीबी रेखा से बहुत सारे लोगों के नाम काट दिए गए नगर पालिका क्षेत्र में चारों तरफ गंदगी का आलम है आवास योजना के मकान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बांटे जा रहे हैं वास्तविक गरीब वंचित व्यक्ति को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और जिन्हें मिला भी है वह महंगाई के कारण अपना आवास नहीं बना पा रहे हैं मैं कांग्रेस पार्टी की तरफ से सरकार से यह मांग करता हूं की आवास योजना की राशि बढ़ाई जाए, कांग्रेस पार्टी आपकी समस्याओं को लेकर 15 जून के बाद नगरपालिका का घेराव करने जा रही है आप सब के सहयोग से कांग्रेस पार्टी आपके हक की लड़ाई लड़ेगी, कांग्रेस पार्टी जब जब सत्ता में थी उसने हमेशा अंतिम पायदान के व्यक्ति का ध्यान रखा है कांग्रेस पार्टी ही आपकी सच्ची हितैषी है आने वाले नगर पालिका के चुनावों में आप सब कांग्रेस पार्टी का सहयोग करें मुझे पूरा विश्वास है आप सब के सहयोग से नगरपालिका के चुनावों में कांग्रेस पार्टी होगी की जीत होगी, कांग्रेस पार्टी आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
