ग्राम पंचायत डेम्हा में गोपाल गौशाला भवन का पंडित केदारनाथ शुक्ल ने किया भूमिपूजन

0 127
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 4 मई को सीधी विधानसभा के सीधी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत डेम्हा में गोपाल गौशाला भवन का भूमिपूजन सीधी विधायक माननीय पंडित श्री केदारनाथ शुक्ल जी के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीधी जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला धर्मेंद्र सिंह परिहार ने किया। गोपाल गौशाला भवन का भूमिपूजन पंडित श्री केदारनाथ शुक्ल ने पूजा अर्चना के साथ की। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने सरकार की जन हितैषी योजनाओं की लोगों को जानकारी दी और कहा कि सरकार सब के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा नेता श्री गुरुदत्त शरण शुक्ला,श्री दिनेश गुप्ता,श्री धर्मेंद्र शुक्ला,श्री उमाशंकर यादव,श्री राम स्वरूप मिश्रा,तहसीलदार श्री सौरभ मिश्रा,जनपद ceo श्री राजीव मिश्रा,थाना प्रभारी जमोडी श्री शेषमणि मिश्रा,श्री केके तिवारी ग्राम पंचायत के सरपंच,उपसरपंच,पंच सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

News TOP Footer