* बाजार बैठकी की जबरिया और अवैध वसूली के खिलाफ व्यपारियो ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

0 190
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : नगर पालिका परिषद सीधी मैं 1 अप्रैल को बाजार बैठकी वसूली के लिए हुए नए ठेकेदार एमपी सिंह चौहान फर्म- (सुदर्शन जी एंड संस एल.एल.पी.) को प्राप्त हुआ जिनके द्वारा निरंतर व्यापारियों और मोटर संचालकों व ड्राइवरों से अवैध वसूली की जा रही है, उनके द्वारा नगरपालिका के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है यह आरोप व्यापारियों द्वारा लगाया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा जो रेट सूची और वसूली करने का विवरण शहर के मुख्य स्थानों में चश्पा कराया गया है उसका पालन नहीं किया जा रहा है, व्यापारी व बाहर से आए हुए वाहनों के ड्राइवर द्वारा जब इन नियमों का हवाला दिया जाता है तो बैठकी वसूली वाले उनसे बहस और धमका कर सरहंगता पूर्वक वसूली कर रहे है, जिसका विडिओ वायरल है इन सब बातो को लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है,4 मई को नगर पालिका क्षेत्र सीधी में अवैध रूप से वसूली जा रही मनमानी बैटरी के विरोध को लेकर व्यापारी संघ ने लाल चंद गुप्ता की अगुवाई में जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान को ज्ञापन सौंपा और नगर पालिका प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई बैठ की वसूल करने की मांग की साथी ठेकेदार द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया और कहा कि कलेक्टर जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण करें अन्यथा जबरिया वसूली करने वाले ठेकेदार का टेंडर निरस्त करें नहीं तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

News TOP Footer