भारतीय जनता पार्टी का कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ

0 320
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी 15 मंडलो में 30 अप्रैल एवं 1 मई को भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिह चौहान के नेतृत्व में कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं बी एल ए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। त्रिदेव को विचार और कार्यपद्धति, हमारा व्यवहार एवम बूथ के करणीय कार्य इन विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग में डिजिटल बूथों को अपडेट करने के साथ संगठन एप्प के बारे में एप्प संचालकों और साइबर योद्धाओं को प्रशिक्षण दिया गया। मंडल स्तर पर हो रहे प्रशिक्षण वर्ग को पार्टी के वरिष्ठ नेताओ ने संबोधित किया। सीधी नगर मंडल, सेमरिया, चुरहट, रामपुर नैकिन, खड्डी, बरम बाबा, मड़वास, कुसमी, बहरी, कुचवाही, सोनवर्षा, सिहावल में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ । प्रशिक्षण में 3 सत्र हुए। प्रथम सत्र में “हमारी कार्यपद्धति एवं विचार”, द्वितीय सत्र में “हमारा व्यवहार”, तृतीय सत्र में बूथ के करणीय कार्यो पर चर्चा हुई । प्रशिक्षण में भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हम प्रत्येक बूथ को डिजिटल बना रहे है। उनका फिजिकल वेरीफिकेशन कर बूथ को सामाजिक समरसता के अनुरूप समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व करना है तो हमारे कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने में जुट जाते है। बूथ विस्तारक अभियान की ऐतिहासिक सफलता इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा राजेश मिश्र ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता को पार्टी ने भगवान का दर्जा दिया है । भाजपा संगठन स्तर पर लगातार कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार करती रहती है। नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में प्रशिक्षण के माध्यम से कार्य पद्धति को समझना, पार्टी के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना, अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित करते हुए मुख्यधारा में लाना यही भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति एवं रीति नीति है। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer