तरंग 24 एवं बाणभट्ट टाइम्स के यूटूबर को दुष्कर्म पीड़िता का नाम सार्वजनिक करना पड़ा महगा, महिला थाने में दर्ज हुआ मामला

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी के निर्देश पर महिला अपराध पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महिला थाना में आज दिनांक 21/04/ 2022 को दुष्कर्म पीडिता का नाम सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करने पर पंजीबद्ध किया गया अपराध। घटना विवरण – आज दिनांक 21/04/2022 को फ़रियादिया ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई की मेरे साथ दुष्कर्म की घटना पर आरोपियो के विरुद्ध महिला थाना मे अपराध पंजीबद्ध कराया गया था उक्त घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म पर तरंग 24 एवं बाणभट्ट टाइम्स नाम से फ़रियादिया की पहचान कराने वाली व्यक्तिगत जानकरी वायरल की जा रही जिससे समाज में मेरा नाम कलंकित हो रहा है फरियादिया की रिपोर्ट पर माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देश के उल्लंघन के आधार पर आरोपीगणो के विरुद्ध महिला थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 228a के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है|
