बहरी पुलिस ने लूट डकैती के 8 आरोपीयो को बुलैरो सहित किया गिरफ़्तार समाचार पत्र और क्षत्रिय शब्द का वाहन में करते थे उपयोग

0 829
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 19 अप्रेल के रात्रि करीबन 3.30 बजे बहरी पुलिस को मोबाईल व डायल 100कंट्रोल से सूचना मिली की अज्ञात लोगों द्वारा ग्राम कुबरी में लूट पाट की गई है गंभीर घटना की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बहरी द्वारा स्टाफ के कुबरी पहुंचकर फरियादी से मिला गया जिसने बताया कि मै चुरहट से अपनी दो भाई व ड्राइवर के बुकिंग बुलेरों क्र एमपी 53सीए7050 से वापस बहरी लौट रहे थे तो ग्राम उपनि से एक बुलोरो पीछा करते आई और कुबरी में हमारे बुलोरो के सामने लगाकर 3 – 4 लोग उतरे और मारपीट करते ड्राइवर और मेरे रिश्ते के भाई को अपने बुलोरो में बैठा लिए मैं और मेरा छोटा भाई किसी तरह उतर कर भाग लिए जिस बुलोरो से भाई व ड्रायवर को ले गए उसमे सामने दैनिक जागरण व पीछे कांच में क्षत्रिय लिखा था घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सीधी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन में थाना प्रभारी बहरी उप निरी. पवन सिंह के नृतत्व में आरोपियों की पता तलाश हेतू फरियादी को साथ लेकर दो टीम बनाई गई जिसमे एक रीवा तरफ़ व एक देवसर तरफ़ रवाना किया गया करीबन एक घंटे बाद फरियादी का भाई किसी के नंबर से फोन किया की बुलेरो क्र mp 17 ca 8193 जिसमे पीछे क्षत्रिय व सामने दैनिक जागरण लिखा में 8 व्यक्ति है जो हम दोनो के साथ लाठी से मारपीट किए है और मेरा मोबाईल व ड्राइवर का 2000 रुपए लूट कर देवसर झुरही जंगल में हमे छोड़ कर सीधी तरफ़ गए है थोड़ी देर में बुलोरो क्रमांक mp 17 ca 8193 जिसमे क्षत्रिय लिखा दिखा जो पुलिस को देखकर बहुत तेजी से भागी जिसे पीछा किया गया और अमिलिया पुलिस की मदत से सोन नदी के उस पार पकड़ा गया सभी को अभिरक्षा में लेकर थाना आकर पूछ तांछ किया गया तो आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किए जिनसे मोबाईल के संबंध में पूछा गया तो मोबाईल गोपद नदी में फेकना व 2000 रुपए बांट लेना व वाहन में*कथित समाचार पत्र लिखी होने के संबंध में पुछतांछ पर खुद के बचाव में उपयोग में लाना बताए जिसकी जप्ति कर आरोपियों के खिलाफ डकैती जैसा अपराध करने पर थाना बहरी में अपराध धारा 341,365,395, 506आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई पकडे गए आरोपियो का नाम 1. किसन उर्फ कृष्णा श्रीवास्तव पिता दिलीप श्रीवास्तव पलिया रघुराजगढ़ थाना गढ़ रीवा 2. वरुणेद्र सिंह पिता देवेंद्र सिंह सा. पैकन गांव थाना मनिगंवा रीवा 3. मृगेंद्र सिंह पिता हीरालाल सिंह सा.पैकन गांव थाना मनिगंवा रीवा 4. जितेंद्र सिंह पिता लालबहादुर सिंह पैकन गांव थाना मनिगंवा रीवा 5. दीपक गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता पलिया रघुराजगढ़ थाना गढ़ रीवा 6.ओमपाल सिंह पिता कर्णवीर सिंह पैकन गांव थाना मनिगंवा रीवा 7. रज्जन उर्फ सुखनिधान पिता नंद कुमार सिंह पलिया रघुराजगढ़ थाना गढ़ रीवा 8. प्रकाश सिंह पिता दुर्गविजय सिंह पैकन गांव थाना मनिगंवा रीवा है जिनमे अपराधिक रिकॉर्ड देखने पर सुखनीधान सिंह थाना मनगवा के अपक्र.152/22धारा341,294,323,327,427, 506, 34आईपीसी में कृष्णा श्रीवास्तव थाना मंनगवा रीवा के अप क्र.152/22धारा341,294, 323 ,327,427, 506, 34आईपीसी में प्रकाश सिंह कोतवाली सीधी के अप क्र. 501/19धारा 420,468,467,471,120b आईपीसी में जितेंद्र सिंह थाना शाहपुर में धारा 302आईपीसी व मारपीट के मामले में वांछित है सभी आरोपीयो को गिरफ़्तार कर न्यायलय पेश किया गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बहरी उप निरी पवन कुमार सिंह, सउनि. नरेश बघेल, गोविंद साकेत, एचसी सुरेश सिंह, आर. अखंड सिंह, विवेक दिवेदी, राजू सिंह, चालाक आर. दिग्विजय यादव व थाना अमिलिया स्टाफ का योगदान रहा।

News TOP Footer