माफियों के विरूद्ध कार्यवाही पुरानी बहरी में 25 लाख की शासकीय जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

0 171
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आदतन अपराधी द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को कलेक्टर सीधी श्री मुजीबुर्रहमान खान, पुलिस अधीक्षक सीधी श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में करीबन 2 आर.ऐ. कीमती 25 लाख की शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बताया गया की जिला अंतर्गत पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन टीम द्वारा भू-माफ़िया अवैध रूप से अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य आज दिनांक 20.04.2022 को थाना बहरी अन्तर्गत पुरानी बहरी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कलेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये पुरानी बहरी निवासी रामकरण साहू पिता विष्वनाथ साहू थाना बहरी के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया था, जिसे आज दिनांक को टीम द्वारा मुक्त कराया गया। शासकीय भूमि रकवा करीबन 2 आर.ऐ. कीमती 25 लाख रूपये से अधिक की है। आदतन आरोपी रामकरण साहू पिता विष्वनाथ साहू निवासी पुरानी बहरी थाना बहरी भू-माफिया के साथ कई कई अपराधो का आरोपी है जिसके ऊपर पूर्व में 06 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये है जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।

News TOP Footer