मारपीट, आबकारी के फ़रार आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने 2 लाख 81 हजार घोषित किया इनाम

सीधी धर्मेंद : मारपीट, आबकारी आदि जैसे प्रकरणों मे जो आरोपी माननीय न्यायालय के समक्ष उपास्थित नहीं हुए है उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। फ़रार आरोपीगण की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये गये है लेकिन गिरफ्तारी अभी तक नही हो पाई है। उक्त फ़रार चल रहे आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सीधी श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा 95 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी पर 2 लाख 81 हजार रू का ईनाम उद्घोषित किया गया है। जो भी व्याक्ति उक्त आरोपियो को गिरफ्तार करेगा, गिरफ्तार करवाएगा, गिरफ्तारी मे सहयोग करेगा अथवा कंट्रोल रूम फ़ोन नम्बर 07822-251600 व पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी का फोन नम्बर 07822-252209 पर फोन से अथवा उपस्थिति होकर सुचित करेगा अथवा सूचना देगा उक्त के अलावा संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को इस संबंध मे सूचना दे सकता है। उसे संलग्न सूची के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उद्घोषित ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।
