स्वास्थ्य मेलों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को दिलाएं लाभ कहा कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने

0 103
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 18 अप्रैल को कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने खान कि 19 से 23 अप्रैल के मध्य सभी विकासखंडों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य लोगों को विकासखंड स्तर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी राजस्व तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को उक्त शिविरों में अग्रणी भूमिका निर्वहन के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि उक्त शिविरों में चिकित्सा विशेषज्ञों की उपलब्धता रहेगी जो लोगों की जांच कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही शिविर में कोविड वैक्सिनेशन के लिए पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण भी किया जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। कलेक्टर ने उक्त शिविरों की तिथियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं जिससे अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकेंगे। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों विशेषकर स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए माहवार लक्ष्य निर्धारित करें तथा उनकी प्राप्ति के प्रयास किये जायें। इसके साथ ही कलेक्टर ने एडॉप्ट एन आंगनबाड़ी कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह कम से कम एक बार आंगनबाड़ी केंद्रों के भ्रमण के निर्देश दिए हैं तथा आंगनबाड़ी की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार की दिशा में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। कलेक्टर ने कहा कि भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार वितरण तथा विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की जांच अवश्य करें। कलेक्टर ने सभी विभागों को जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री खान ने सभी विभाग प्रमुखों को शिकायतों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए अभियान चलाया जाए तथा 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता पर निराकृत करने की पहल की जाए। इसके साथ ही कलेक्टर ने माह मार्च 2022 में प्राप्त शिकायतों को अभियान चलाकर 20 अप्रैल के पूर्व संतुष्टिपूर्वक निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री खान ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि विगत एक माह से लंबित समय-सीमा प्रकरणों की अद्यतन स्थिति के विषय में अवगत कराते हुए फाइलों का अवलोकन करायें। समय-सीमा दर्ज प्रकरणों, निर्देशों, शिकायतों पर अपेक्षित कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में की जाए। इसके साथ ही सभी विभाग प्रमुखों को समय-सीमा पत्रों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रत्येक सप्ताह दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त कार्यवाही नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, उपखण्ड अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer