रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत ग्राम कंधावार में सरहंग बल पूर्वक काट ले गए किसान दद्दी अहिर की अरहर की फसल

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत ग्राम कंधावार में एक अधियरा तिहाइया में काम करने वाले किसान दद्दी अहिर की फसल गांव के ही कुछ सरहंगो ने बलपूर्वक काट ली जिसकी सूचना पीड़ित ने अपने बटाईदार के साथ रामपुर नैकिन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है बताया गया कि पीड़ित किसान की बोई अरहर की फसल गाँव के ही आरोपी मनोज सिंह सरहंगता पूर्वक खसरा नंबर 14 36 से काटकर अपने घर में उठा ले गए बताया कि कि पीड़ित किसान उक्त दरमियान अपने से दूसरे गांव रायपुर कर्चुलियान रीवा गन्ना बेचने गया था इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित किसान की फसल काटकर अपने घर में रख ली है पीड़ित किसान दद्दी अहिर ने अपने बटाईदार के साथ रामपुर थाने में अपने साथ हुए अन्याय की रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है अब देखना यह है कि रामपुर नैकिन पुलिस इस मामले में किसान को न्याय दे पाती है या नहीं।
