ग्राम पंचायत पनवार चौहानन टोला को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार जिले का बढ़ा सम्मान

0 151
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले की ग्राम पंचायत पनवार चौहानन टोला को सरपंच वीरेंद्र सिंह चैहान के नेतृत्व में दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। ग्राम पंचायत की सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार तथा ग्राम पंचायत के अंतर्गत संचालित शासकीय स्कूल/आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल-सुलभ प्रथाओं को अपनाने के लिए बाल-हितैषी पुरस्कार प्रदान किया गया है। ग्राम पंचायत को यह पुरस्कार 24 अप्रैल पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदाय किए जाएंगे। दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार (डीडीयूपीएसपी) पुरस्कार ग्राम पंचायत की सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायत को दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए नौ विषय पर श्रेणियां हैं- स्वच्छता, नागरिक सेवाएं (पीने का पानी, स्ट्रीट लाईट, बुनियादी ढांचा ), प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, सीमांत वर्ग (महिला, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, विकलांग, वरिष्ठ नागरिक), सामाजिक क्षेत्र का प्रदर्शन, आपदा प्रबंधन, समुदाय आधारित संगठन/ग्राम पंचायत का समर्थन करने वाले व्यक्ति, राजस्व सृजन एवं ई-गवर्नेस में नवाचार। सरपंच वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त नौ श्रेणियों पर कार्य करने के लिए ग्राम पंचायत पनवार चैहानन प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को ग्राम पंचायत को 04 पुरस्कार दिये जाते हैं। ग्राम पंचायतों को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए पूर्व वित्तीय वर्ष के कार्यों को वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह सितंबर से दिसंबर तक के बीच भारत सरकार के पोर्टल में प्रस्तुतीकरण किया जाता है। जिसके पश्चात् जिला स्तर से ग्राम पंचायत द्वारा किये गये कार्यों का अवलोकन करने के पश्चात् राज्य शासन को ऑनलाईन मूल्यांकन कर प्रतिवेदन प्रेषित करती है, राज्य शासन से प्रत्येक कार्यों के पुनः अवलोकन करने के बाद राज्य शासन से भारत सरकार को मूल्यांकन प्रतिवेदन प्रेषित किया जाता है।

News TOP Footer