नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा 14 मई को न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का होगा निराकरण

0 120
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण निर्देशन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 में आयोजित नेशनल लोक अदालतों के क्रम में वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14 मई 2022 को जिला न्यायालय सीधी तथा व्यवहार न्यायालय चुरहट/मझौली/रामपुर नैकिन में किया जावेगा। उक्त नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों मे लंबित राजीनामा योग्य सिविल,आपराधिक प्रकरण, चेक बाउंस के प्रकरण, धन राशि वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, वैवााहिक एवं पारिवारिक प्रकरणों, श्रम न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, विद्युत अधिनियम से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। न्यायालय में लंबित प्रकरणों के अतिरिक्त प्रीलिटिगेशन प्रकरणों नगर पालिका से संबधित जलकर एवं संपत्ति कर स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, मध्याचल ग्रामीण बैंक, इण्डियन बैंक, एवं समस्त बैंकों के ऋण वसूली प्रकरण, विद्युत विभाग से प्रीलिटिगेशन प्रकरण का निराकरण भी नेशनल लोक अदालतों के माध्यम से किया जावेगा। अतः उक्त संबंध नगर पालिका, एवं बैकों एवं अपने अधिवक्ताओं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क करें नेशनल लोक अदालत में अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण कराके लाभ प्राप्त करें।

News TOP Footer