भू-माफिया के खिलाफ कार्यवाही जारी अजय सिंह उर्फ लोली के कब्जे से एक करोड़ 20 लाख मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया

सी
धी धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की मंशानुसार कलेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। दिनांक 13 अप्रैल को उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्री आनंद सिंह राजावत के नेतृत्व में तहसीलदार श्री सौरभ मिश्रा तथा राजस्व , पुलिस एवं जनपद पंचायत सीधी के अमले द्वारा ग्राम डेमहा के भू- माफिया अजय सिंह उर्फ लोली के कब्जे से एक करोड़ 20 लाख मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। अजय सिंह उर्फ लोली के विरुद्ध थाना जमोड़ी में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
