सिंधी समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई भगवान झूलेलाल जी की जयंती सीधी शहर में निकाली शोभा यात्रा

सीधी धर्मेंद : 2 अप्रैल को पूरे देश के साथ सीधी शहर में भी सिंधी समाज के लोगों द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती सीधी शहर के गुरुद्वारे में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गुरुद्वारे में भजन कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया गया जिसका समाज के लोगों ने पहुंच कर पुण्य लाभ उठाया। भजन कीर्तन और प्रवचन के बाद गुरुद्वारे में लंगर का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया देर शाम सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती के मौके पर उनकी शोभायात्रा निकाली गई जो सीधी शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली इस दौरान सिंधी समाज के लोग खुशी में झूमते और नाश्ते नजर आए सिंधी समाज के लोगों ने सभी को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दी है।
