अनुराग मिश्रा के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी चलाने वाला निकला नीरज कुंदेर पुलिस ने भेजा जेल

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में अनुराग मिश्रा के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी चला कर सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला और उनके पुत्र गुरुदत्त शरण शुक्ला के ऊपर अभद्र टिप्पणी करके उनकी छवि खराब करने वाले व्यक्ति का आखिरकार कोतवाली पुलिस ने एक लंबे समय के बाद पर्दाफाश कर दिया इस हाईप्रोफाइल मामले में जो आरोपी सामने आया है उसका नाम सुनकर पूरा जिला चौक गया क्योंकि आरोपी कोई ऐरा गैरा नहीं सीधी जिले का नाम चीन कलाकार नीरज कुंदेर निकला इस मामले में नीरज कुंदेर का नाम निकलने के बाद पूरे सीधी शहर में सनसनी फैल गई और लोग तरह तरह चर्चा करने लगे जब लोगों को पता चला कि नीरज कुंदेर को कोतवाली लाया गया है तो लोगों की भारी भीड़ कोतवाली में जमा हो गई इनमें बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी थे। इस दौरान कोतवाली में बढ़ रही भीड़ और तनाव को देखते हुए पुलिस ने नीरज कुंदेर पर कार्यवाही करते हुए धारा 151 के तहत तहसीलदार के यहां पेश कर दिया जहां पर तहसीलदार ने शर्तों के तहत जमानत देने की बात कही जिसे आरोपी के वकील समय सीमा में पूरा नहीं कर पाए जिसके बाद न्यायालय तहसील ने आरोपी नीरज कुंदेर का जेल वारंट बना दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद इस मामले के फरियादी गुरुदत्त शरण शुक्ला के वकील आनंद पांडे ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि वह नीरज कुंदर की जमानत का विरोध करने आए हैं क्योंकि इससे शांति भंग होने की आशंका है। वही इस संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ को नीरज कुंदेर के वकील रोहित मिश्रा ने बताया तहसील न्यायालय ने जमानत के लिए कम समय में जो शर्ते लगाई उसे पूरा करने में बहुत कठिनाई थी इसलिए उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है लेकिन अब इसके लिए वह आगे की अदालत में अपील करेंगे। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिला कोतवाली के नगर निरीक्षक मनोज सोनी से पूरे मामले की जानकारी चाहिए तो उन्होंने बताया कि अनुराग मिश्रा के नाम पर नीरज कुंदेर द्वारा फर्जी आईडी के द्वारा विधायक जी और उनके पुत्र के ऊपर अभद्र टिप्पणियां की जा रही थी जो समाज में विद्वेष फैलाती हैं सबूत मिलने के बाद उनके ऊपर संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है लेकिन उक्त धारा जमानती होने की वजह से उन्हें कोतवाली से जमानत दी गई लेकिन शांति भंग की आशंका को देखते हुए और दूसरा इस तरह की हरकत ना करें उसके लिए 151 के तहत कार्रवाई की गई है। इस संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने फरियादी सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला के पुत्र गुरदत्त शुक्ला से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे व्यक्ति से इस तरह की अपेक्षा नहीं थी वह उनके घर में एक पुत्र भाई की तरह रहता था लेकिन उन्होंने घात किया है और उनकी छवि को प्रभावित करने का काम किया है इसके साथ ही गुरदास शरण शुक्ला ने कहा कि यह तो एक मजमा है जो खत्म हो गया लेकिन इस मजमे के पीछे और कई लोग हैं जिनका खुलासा हो सकता है। फर्जी और फेक आईडी बनाकर किसी की छवि खराब करना अभद्र टिप्पणी करना यह सभ्य समाज में अशोभनीय माना जाता है जिस तरह के आरोप नीरज कुंदूर पर लगे हैं वह सामाजिक दृष्टिकोण से बहुत ही गंभीर और संगीन है इस तरह के अपराध में सजा भले ही कम हो लेकिन सामाजिक दृष्टिकोण से इस तरह के अपराध की इतनी सजा तो जरूर होनी चाहिए यह कोई दूसरा व्यक्ति किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की छवि को खराब ना कर सके।
