भाजपा कार्यकर्ता और मेडिकल बोर्ड के सदस्यों के बीच का विवाद कलेक्टर की समझाइश से दोने पक्षों की सहमति से खत्म हुआ

सीधी धर्मेंद : जिला जन संपर्क कार्यलय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में विगत दिनों मेडिकल बोर्ड में अपात्र का विकलांगता सर्टिफिकेट बनाने को ले के भाजपा कार्यकर्ता और बोर्ड के सदस्यों के बीच तीखी झड़प हो गयी थी, जिसे दोनो पक्षो ने अपने सम्मान पर ले लिया था। पार्टी की छवि धूमिल होती देख विधायक सीधी द्वारा दोनो पक्षो को समझाइश दी गयी एवं जनमानस के हित को देखते हुए कलेक्टर सीधी को दोनों पक्षो को उचित निर्णय हेतु बताया गया। इसी कड़ी में सोमवार को 3 बजे कलेक्टर कक्ष में दोनों पक्षो को कलेक्टर द्वारा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए स्वविवेक से निर्णय लेने हेतु कहा गया और गतिरोध समाप्त कराया गया।
