24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का सीधी शहर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शुभारंभ


सीधी धर्मेंद : अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री शक्तिपीठ सीधी द्वारा शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष 2022 के तहत 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 29 मार्च से 1 अप्रैल 2022 तक सीधी शहर के पूजा पार्क में किया जा रहा है 29 मार्च को 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ कलश यात्रा पूजा पार्क से शुरू हुई जो अस्पताल चौराहा सम्राट चौराहा कोतवाली अमहा पटेल पुल पुराना बस स्टैंड गांधी चौक होते हुए वापस पूजा पार्क में आकर समाप्त हुई कलश यात्रा के दौरान भव्य झांकियां सजाई गई थी और महिलाएं उसके पीछे पवित्र कलश लेकर चल रही थी। 30 मार्च को सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक गायत्री यज्ञ 3:00 से 6:00 बजे तक संगीत एवं प्रवचन का कार्यक्रम किया जाएगा आयोजकों ने जनता से इस पुनीत कार्य में शामिल होकर इसका पुण्य लाभ उठाने की अपील की है।
