अजय सिंह राहुल सीधी के विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल क्रिकेट टूर्नामेंट समापन में किया पुरस्कार वितरण

0 113
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के जिले आगमन पर युवा नेता नीरज सिंह की अगुवाई में युवाओं के साथ उनका पटपरा में स्वागत किया गया। इस अवसर पर पटपरा से कोल्हूडीह तक बाइक रैली भी निकाली गई। कोल्हूडीह में आयोजित मां चंद्रिका ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीम सहित सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अजय सिंह ने पुरस्कृत किया। इसअवसर पर अपना अजय सिंह राहुल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इन छोटे-छोटे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। कम संसाधनों में आयोजकों द्वारा बेहतरीन आयोजन किया गया इसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों को भी भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं हैं।

News TOP Footer