भाजपा की पत्रकार वार्ता में सीधी विधायक ने गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

सीधी धर्मेंद : प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा निर्देशित जिले में सीधी विधायक निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रतिनिधि के नाते शिवराज सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी पारी के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सीधी विधानसभा के विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने भाजपा नेता शत्रुघ्न प्रसाद तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे एवं मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला की उपस्थिति में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की मध्य प्रदेश सरकार की शिवराज सरकार गरीब, किसान, महिलाओ, बच्चों विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं और नीतियां बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर है। डबल इंजन की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ सीधी जिले का विकास सड़क, बिजली, कृषि आधारित मूलभूत ढांचे, विद्यालय एवं अन्य प्रकार की योजनाएं तीनों विधानसभाओं सीधी, चुरहट, धौहनी में लगातार संचालित है। सिहावल विधायक ने तो कुछ नहीं किया लेकिन हमारे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के जनकल्याणकारी सोच एवं दिशा के कारण सिहावल विधानसभा में भी हमारी सरकार अच्छे कार्य करने में जुटी हुई है। अकेली सीधी विधानसभा में 3 अरब से ज्यादा के विभिन्न प्रकार के कार्य संचालित हैं। आगे सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि विगत दिनों शिवराज सरकार द्वारा आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश को ध्यान में रखते हुए बजट में विभिन्न योजनाएं मिशन मोड में तैयार की गई। सबसे बड़ी बात यह है कि कोरोना का काल से उबरते हुए मध्य प्रदेश की जनता पर किसी भी प्रकार का नया टैक्स नहीं लगाया गया और ना ही किसी टेक्स्ट को बढ़ाया गया। प्रस्तुत बजट जनता का बजट, जनता द्वारा, जनता के कल्याण के लिए तैयार किया गया था। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किए गए बजट में प्रदेश के साथ-साथ सीधी जिले का भी पूरा ख्याल रखा गया है। पत्रकार वार्ता के बाद एनडीटीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्य प्रदेश में आम जनता के लिए पारित बजट और उससे होने वाले लाभ की जानकारी प्राप्त करने के बाद सीधी विधायक से जनता की सबसे बड़ी समस्या उठाई और कहा कि शिवराज सरकार के बजट में मध्य प्रदेश की जनता के ऊपर लगाए जा रहे अप्रत्यक्ष करो पर कोई प्रावधान नहीं किया गया है जनता को राहत कैसे मिलेगी इसके साथ ही एंड टीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्य प्रदेश को पूर्व में मिलने वाली ₹100 में 100 यूनिट बिजली और नगरपालिका में फायर ब्रिगेड की कमी का मुद्दा भी उठाया जिस पर विधायक ने कहा कि नगरपालिका की जरूरतों को पूरा किया जाएगा
